खेल

भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 की तुलना में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव की अंतिम-11 में वापसी हुई है.

भुवनेश्वर कुमार भी इस मैच में खेलते दिखेंगे.

न्यूजीलैंड के पेस अटैक में एक से बढ़कर एक घातक तेज गेंदबाज दिखाई दे रहा है. एडम मिलने, लॉकी फर्ग्यूसन वापस आए हैं.

उनके अलाववा मैट हेनरी भी धमाल मचाने को तैयार होंगे.

वहीं टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में वापसी नहीं कर पाए थे, क्योंकि वह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

कैसी है पिच? कितने रन बन सकते हैं

क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं, इसलिए यहां बल्लेबाजों के लिए छक्के लगाना मुश्किल भरा काम हो सकता है.

यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकती है, खासतौर पर नई गेंद से पेस अटैक कहर बरपा सकता है. तेज गेंदबाजों को अच्छा पेस और बाउंस भी मिल सकता है.

श्रेयस अय्यर क्या बोले?

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें थोड़ा बहुत आइडिया है कि पिच में कैसा बाउंस होगा, कैसा पेस होगा और परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है.

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लैट पिचों पर हाई-स्कोरिंग

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।