भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में जगह मिल गई है.
भुवी के साथ टीम में भारत के लिए खेल चुके क्रुणाल पांड्या और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे. लंबे वक्त से भुवी की वापसी को लेकर बात चल रही थी. उन्होंने भारत के लिए पिछला मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था.
लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि भवनेश्वर की सीनियर टीम इंडिया में नहीं, बल्कि हांगकांग सिक्स सीरीज के लिए जारी टीम इंडिया में वापसी हुई है.
सोमवार (05 अक्टूबर) को हांगकांग सिक्स सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ. इसमें भुवनेश्वर कुमार को भारत का कप्तान बनाया गया.
टीम में अनुभवी भुवनेश्वर के अलावा आईपीएल के कुछ स्टार भी शामिल हैं.
भले ही वह सीनियर टीम की ब्लू जर्सी में न दिखें, लेकिन यहां जरूर वह एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे.
STACKED! 🔥 Maximum format. Maximum firepower.
Team India is locked, loaded, and ready to take over the Hong Kong Sixes! 🇮🇳💥 #TurnItUpToSix #HongKongSixes https://t.co/aNSKqkDfd1
Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 5, 2026
30 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
हांगकांग सिक्स सीरीज की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी. वहीं टूर्नामेंट का समापन 01 नवंबर को होगा. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को 4 पूल्स में बांटा गया है.
पूल-ए में- हांगकांग चीन, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड है. पूल-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड है. पूल-सी में- इंडिया, पाकिस्तान और यूएई है. पूल-डी में- दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और ओमान है.
फिलहाल फिक्चर का शेड्यूल नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं हो सका है कि भुवी अपना पहला मुकाबला कब खेलेंगे.
हांगकांग सिक्स सीरीज के लिए भारतीय टीम
भुवनेश्
📡 स्रोत: ABP Live Khel