बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली में बी.डब्ल्यू.एफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने मकाऊ के लियोन इओक चोंग और एनजी वेंग ची को से हराया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में ध्रुव और तनीषा का मुकाबला चीन की जोड़ी चेन फांग हुई और गुओ शिन वा से होगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी वॉकओवर मिलने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारत के लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, आयुष शेट्टी और अन्य खिलाड़ी आज दूसरे दौर में अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे।
पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन का मुकाबला अमेरिका के गैरेट टैन से होगा, जबकि आयुष शेट्टी का सामना श्रीलंका के दुमिंदु अबेविक्रमा से होगा। महिला सिंगल्स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पी वी सिंधु दूसरे दौर में कनाडा की वेन यू झांग से खेलेंगी। वहीं उन्नति हुडा का मुकाबला कनाडा की मिशेल ली से होगा।
वहीं दूसरी ओर, पुरुष डबल्स में हरिहरन आमसकारुनन और एम आर अर्जुन का मुकाबला दक्षिण कोरिया के कांग मिन-ह्युक और की डोंग-जू से होगा।