राज्य

बीएसएनएल हर गांव तक पहुंचायेगा ऑपक्टिकल फाईबर केस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीएसएनएल हर गांव तक पहुंचायेगा ऑपक्टिकल फाईबर केस

अक्तूबर 01, सोलन (हिमाचल प्रदेश): बीएसएनल ने आज अपनी 27 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बीएसएनएल भारत सरकार के पूर्ण सहयोग से निरन्तर आगे बढ़ रहा है व स्वदेशी फोर जी सेवाएं सोलन सिरमौर जिला में चल रही हैं। इसके अलावा 150 सोलन सिरमौर की ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर के साथ जोड़ा गया है।

बीएसएनल सोलन के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि बीएसएनल भारत सरकार के सहयोग से निरन्तर नए-नए कार्य कर रहा है व पूर्णत: स्वदेशी 4जी सेवाएं बीएसएनएल की चल रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी गांवों को बीएसएनल से जोड़ने के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जायेगी। उन्होंने बताया कि सोलन व सिरमौर जिला की 150 पंचायतों में यह फाइबर बिछाई गई है।

इस से बेहतर इंटरनेट सुविधा सहित कई लाभ उपभोक्ताओं को बीएसएनल द्वारा दिये जाएंगे।

बाइट: जसपाल सिंह, महाप्रबंधक, बीएसएनल, सोलन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।