बीएसएनएल में हिंदी कार्यशाला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीएसएनएल बीकानेर में हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी कार्यशाला आयोजित हुई। डॉ. मेघना शर्मा ने सरल एवं प्रभावी हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया।
बीकानेर, 29 सितंबर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास चरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के प्रयोग तक” रहा।
कार्यशाला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने हिंदी के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डालते हुए कार्यालयीन कार्यों में सरल, सहज और प्रभावी हिंदी के प्रयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने हिंदी को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बीएसएनएल के महाप्रबंधक ओ.पी. खत्री ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया।