बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा निरस्त

रायपुर, 28 अगस्त 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक के मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा उन्नीस अगस्त को आयोजित हुई थी।
अब यह परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रायपुर स्थित तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है।