व्यापार

बीएयू के 9वें दीक्षांत समारोह में 11 गोल्ड मेडल समेत कुल 387 उपाधि प्रमाण पत्र वितरित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीएयू के 9वें दीक्षांत समारोह में 11 गोल्ड मेडल समेत कुल 387 उपाधि प्रमाण पत्र वितरित

रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह, 11 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल, कुल 387 विद्यार्थियों को दी गई उपाधि।

Short Headline: बीएयू के 9वें दीक्षांत समारोह में 11 गोल्ड मेडल समेत कुल 387 उपाधि प्रमाण पत्र वितरित

08 अक्टूबर, रांची: राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 9वां दीक्षांत समारोह में राज्यापल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 11 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, वहीं कुल 387 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उपाधि हासिल करना केवल एक डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, ज्ञान और सपनों की उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि भारत के विकास में कृषि की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कृषि करोड़ों लोगों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और किसानों की समृद्धि सीधे देश की समृद्धि से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यहां से निकलने वाले युवाओं को कृषि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों के समाधान में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि समाज और देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करने का आह्वान किया।

बाइट: संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल, झारखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।