'बिग बॉस 20': माही विज ने अमन गांधी को कहा- 'नामर्द', उदिति सिंह संग भी तूतूमैंमैं की नौबत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलर्स का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों काफी चर्चा में है.
शो में दो ग्रुप, माही विज एंड काजी तौकीर तो दूसरी तरफ यंग-आम्रपाली दुबे का अलग ग्रुप था लेकिन अब माही का ग्रुप टूट गया, जिसमें उदिति सिंह, अरिश्फा खान और अमन गांधी अलग-थलग दिखे.
इसकी वजह से माही विज और उदिति सिंह के बीच तूतूमैंमैं की नौबत आती हुई भी देखने के लिए मिली.
इतना ही नहीं, नॉमिनेशन टास्क के लिए बिग बॉस ने मैरी कॉम को बॉक्सिंग रिंग में भी उतार दिया है.
घर में मंडे को मामला काफी गंभीर देखने के लिए मिला. माही से अलग हुए अमन को भी एक्ट्रेस ने नामर्द तक कह दिया. चलिए बताते हैं आखिर शो में क्या कुछ हुआ.
उदिति सिंह-माही विज में हुई कैट फाइट, तूतूमैंमैं की नौबत
इस वीकेंड का वार के बाद उदिति सिंह और माही विज के बीच दूरियां आती नजर आईं.
गार्डन एरिया में जब उदिति सिंह, माही से घर के काम को लेकर डिस्कस करती हैं और उन्हें चोपिंग का काम देती हैं तो इस पर वो उन पर भड़क जाती हैं और कहती हैं कि सबको पता है कि उन्हें चोपिंग नहीं आती है और इसके लिए किसी की हेल्प लेनी पड़ती है.
वो घर का काम करने से मना कर देती हैं. बाद में उदिति उन्हें दूसरा काम दे देती हैं.
फिर जाते हुए उदिति उनसे कहती हैं, 'इसमें इतना रूड होने की जरूरत नहीं थी, जो आप चिल्ला रही थीं.' इसी पर दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है और मामला तूतूमैंमैं पर आ जाता है.
दोनों एक-दूसरे को तमीज सीखने की नसीहत भी देती नजर आती हैं. बाद में माही को काजी के साथ अमन और उनके बारे में गपशप करते हुए भी देखा गया. वो पूरा दिन उनके ही बारे में बात करती रहीं.
LMAO Mahi is NOT holding back while roasting Aman 😭😭 She s cooking him BADLY! 💀 #QaziTouqeer #BiggBoss20 https://t.co/LXg5Xyrptf
ashi (@ashitastic) October 5, 2026
</p
📡 स्रोत: ABP Live Film