मनोरंजन

'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन से भड़के आसिफ खान, बोले- गेम अनफेयर लगने लगा है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन से भड़के आसिफ खान, बोले- गेम अनफेयर लगने लगा है

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर रोज कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं. अब शो के हालिया एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला.

बिग बॉस ने घरवालों की ओर से की गई नॉमिनेशन प्रक्रिया को खारिज कर दिया और नॉमिनेशन पर चर्चा करने की सजा के तौर पर आसिफ खान, स्काउटओपी और रोहेड़ खान को सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया.

नॉमिनेट होने के तुरंत बाद आसिफ खान ने शो को अनफेयर बताया.

नॉमिनेशन से भड़के आसिफ खान

लेटेस्ट एपिसोड में 'बिग बॉस' ने सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट्स से नॉमिनेशन के लिए दो-दो नाम देने को कहा.

नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने आसिफ, यंग डीएसए, रोहेड़ और स्काउटओपी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें चारों इस बात पर चर्चा करते नजर आए कि किसे नॉमिनेट किया जाना चाहिए.

इसके बाद बिग बॉस ने कैप्टन होने की वजह से यंग डीएसए को छोड़कर बाकी तीनों को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया.

आसिफ ने गेम को बताया अनफेयर

जब यंग डीएसए ने आसिफ से पूछा कि नॉमिनेशन के बाद वो इतने गुस्से में क्यों हैं, तो आसिफ ने कहा कि सिर्फ उनका वीडियो दिखाने के बजाय बाकी कंटेस्टेंट्स के नॉमिनेशन पर चर्चा करने वाले वीडियो भी दिखाए जाने चाहिए थे.

ये भी पढ़ेंः ASKSRK: 24 दिसंबर को रिलीज होगी 'किंग', शाहरुख खान ने किया कंफर्म

आसिफ ने कहा, 'मुझे गेम ही अनफेयर लगने लगा है. उनको क्या जिताने के लिए लाए हो क्या? अगर ऐसा है तो हमें पहले ही बताना चाहिए था.

अगर बिग बॉस बस इतना कहते कि इन चार कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशन पर चर्चा की है और इसलिए मैं इन्हें बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर रहा हूं, तो ये फेयर होता.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; pa

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।