मनोरंजन

Bigg Boss 20 Episode 3: कैप्टेंसी टास्क के बाद पहला नॉमिनेशन, अब किस पर लटकी खतरे की तलवार?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bigg Boss 20 Episode 3: कैप्टेंसी टास्क के बाद पहला नॉमिनेशन, अब किस पर लटकी खतरे की तलवार?

Bigg Boss 20 Episode 3: रियलिटी शो Bigg Boss 20 के तीसरे एपिसोड में घर का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आया। कैप्टेंसी टास्क के साथ इस सीजन की पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया ( Bigg Boss 20 Episode 3 ) भी पूरी हुई। एपिसोड के अंत में इस हफ्ते के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, अरिशफा खान और लव गिल नॉमिनेट ( Bigg Boss Nomination ) हुए हैं।

अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि कौन कंटेस्टेंट घर से बाहर होता है। वहीं आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey ) और अरिशफा खान ( Arishfa Khan ) के बीच उम्र को लेकर हुई टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-एक करके गेम से बाहर होना पड़ा।

कनिका मान ने अपनी खास पावर का इस्तेमाल करते हुए काजी तौकीर को टास्क से बाहर कर दिया। इसके बाद ईशा रिखी, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे समेत कई कंटेस्टेंट्स रेस से बाहर होते गए। आखिर में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए कैप्टेंसी के मजबूत दावेदार बनकर सामने आए। हालांकि टास्क को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, लेकिन इसके बाद घर में हुई बहस ने एपिसोड को दिलचस्प बना दिया।

आम्रपाली और अरिशफा के बीच जमकर बहस लिविंग एरिया में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने फिल्म 'राज' का जिक्र करते हुए कहा कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब घर के कई सदस्य पैदा भी नहीं हुए थे। इस बात पर अरिशफा खान ने नाराजगी जताई और इसे उम्र को लेकर टिप्पणी बताया। आम्रपाली ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी का मजाक उड़ाना नहीं था, लेकिन बात आगे बढ़ गई।

इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। माही विज ने भी मामले को शांत करने की कोशिश की। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कौन-कौन पहुंचा, जानिए कौन है कितना दमदार लाइफलाइन छीनने की एक्टिविटी इसके बाद बिग बॉस ने गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए को एक खास एक्टिविटी दी। इसमें उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करने का मौका मिला।

आसिफ ने अरिशफा, गुल्लू ने उदिति सिंह और यंग डीएसए ने कनिका मान को चुना। यह भी पढ़ें: माही विज का अजीब बयान, Bigg Boss 20 को कहा 'Divorce Special' , कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान रैपर बदशाह से रिश्ते पर बात से ईशा का इनकार वहीं शो के अंत में ईशा रिखी ने रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया, जिससे उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: ये खबर भी पढ़ें: उम्र 23, तेवर फुल टाइट!

पहले दिन ही Gen-Z ने बिग बॉस में मचाया गदर, आम्रपाली दुबे से हुई तीखी बहस

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।