मनोरंजन

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास, देखें प्रोमो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास, देखें प्रोमो

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती नजदीकियां और आपसी मतभेद दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं.

अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो दोनों की जमकर क्लास लगाते भी दिखे.

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार का नया प्रोमो जारी हो गया है. इसमें रोहित शेट्टी अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं.

वो कहते हैं कि इस बार वीकेंड का वार स्क्रिप्टेड नहीं है और पूरे हफ्ते जो देखा है, उसी पर बात करेंगे. इस दौरान रोहित लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आए.

'कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं...'

पहले रोहित शेट्टी इशारों-इशारों में दोनों को समझाते हैं. वह कहते हैं, 'जो वो कर रहे हैं, वो ठीक नहीं है. एक चीज बहुत गलत लग रही है.

सलमान भाई ने भी हिंट देने की कोशिश की थी, फिर वो रुक गए. आप लोग जब क्लोज आते हो, एक तरफ जब आप लेटे हो तो वो आपके पैर दबा रहा है. उसके बाद कंबल आ जाता है. कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं, ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा है.

आप स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और फिर जब वो दबाना शुरू करता है, तब अजीब आवाज निकालते हो. वो ठीक नहीं लग रहा है. मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'

'ये सब बाहर बहुत गंदा लग रहा है'

इसके बाद रोहित शेट्टी सीधे लव गिल से सवाल करते हैं कि स्काउट उनके क्या लगते हैं. इस पर लव जवाब देती हैं कि वो उनके भाई हैं.

फिर रोहित कहते हैं, 'वो आपके पैर दबा रहा है, हाथ दबा रहा है, नेक दबा रहा है. वो ठीक नहीं लग रहा है.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/De2P686KEAR/?utm_source=ig_embed utm_campaign=loading" d

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।