बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:50 हजार से ज्यादा घर डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; हिमाचल में 70 सड़कें बंद
बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं।
यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार को चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे कुछ देर के लिए बाधित हुआ। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
शिमला मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar