राज्य

बिहार में डिजिटल पढ़ाई के लिए 'बिहार विद्या साथी' की शुरुआत

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिहार में डिजिटल पढ़ाई के लिए 'बिहार विद्या साथी' की शुरुआत

अगस्त 24, नई दिल्ली: बिहार के स्कूली बच्चों के लिए डिजिटल पढ़ाई की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार विद्या साथी' नाम के वन-टू-वन इंटरैक्टिव डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े सवालों के जवाब, विषयवार मार्गदर्शन और डिजिटल सहायता 24 घंटे उपलब्ध होगी। फिलहाल 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के छात्रों को इस सुविधा से जोड़ा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इसका विस्तार राज्य के दूसरे विद्यालयों तक भी किया जाएगा।

खास बात ये है कि 'बिहार विद्या साथी' के जरिए छात्र NEET, JEE और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद ले सकेंगे। यानी स्कूल की पढ़ाई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक, छात्रों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मार्गदर्शन देने की कोशिश की गई है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फोटो- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।