राज्य

बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

लेखक: DD Patna अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

Marking : Lead All बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

19 अगस्त , पटना (पटना , बिहार) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सड़क कनेक्टिविटी, सिंचाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

कैबिनेट ने बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया। इसके तहत करीब 336 किलोमीटर लंबे बक्सर-भागलपुर छह लेन फुली एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।

यह एक्सप्रेसवे अरवल, नालंदा, जहानाबाद, जमुई सहित अन्य जिलों से होकर गुजरेगा। किसानों के लिए भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 11 हजार निजी नलकूपों की स्थापना के लिए 305 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस स्टोरी फोल्डर में : विडिओ

Caption :मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

D
DD Patna

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।