राज्य

बिहार की कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर

लेखक: DD Patna अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिहार की कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर

Marking : Lead All बिहार की कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर बैठक के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पिछले वर्ष दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों की ओर से बिहार में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।

31 अगस्त , पटना (पटना, बिहार) : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय कार्यालय में पूर्व मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (कोलकाता) एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (प्रयागराज) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पिछले वर्ष दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों की ओर से बिहार में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कार्यक्रमों में शामिल कलाकारों, उनकी प्रस्तुतियों तथा कलाकारों के चयन की प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। मंत्री ने आगामी दिनों में दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों की ओर से बिहार में प्रस्तावित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की भी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने वाले विशेष कार्यक्रमों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार के कलाकारों और यहां की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभाग, सांस्कृतिक संस्थाओं और कलाकारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों को बिहार के कला क्षेत्र को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने में किए गए योगदान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।

मंत्री ने इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक स्थानीय एवं प्रतिभावान कलाकारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी दिनों में बिहार में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संबंधित जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय एवं संवाद सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने, बिहार की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने तथा कार्यक्रमों के प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक में पूर्व मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (कोलकाता) के डिप्टी डायरेक्टर तपस तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (प्रयागराज) के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश उपाध्याय उपस्थित रहे। इस स्टोरी फोल्डर में : विडिओ

Caption : बैठक के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पिछले वर्ष दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों की ओर से बिहार में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।

D
DD Patna

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।