राज्य

बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस:3000 बच्चों को मिलेगा कला प्रशिक्षण; मंत्री प्रमोद बोले-कलाकारों को देश-दुनिया में मिलेगी नई पहचान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस:3000 बच्चों को मिलेगा कला प्रशिक्षण; मंत्री प्रमोद बोले-कलाकारों को देश-दुनिया में मिलेगी नई पहचान

बिहार के कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का कैंपस खोलने की दिशा में सहमति बन गई है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि बिहार के कलाकार लंबे समय से राज्य में NSD का कैंपस खोलने की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री की सहमति के बाद विभाग की ओर से केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र भेजा गया था। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद केंद्र को भेजा गया पत्र मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि मंत्री बनने के बाद कई कलाकारों ने उनसे मुलाकात कर बिहार में NSD कैंपस खोलने की मांग रखी थी। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री की सहमति से केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया। 38 जिलों में 3 हजार बच्चों को मिल रही कला की ट्रेनिंग मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा, बिहार सरकार आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से राज्य के सभी 38 जिलों में करीब 3 हजार बच्चों को कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दे रही है।

इसमें शास्त्रीय गायन, कथक, भरतनाट्यम, तबला, ढोलक और हारमोनियम सहित कई विधाएं शामिल हैं।

खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने पर जोर दिया जा रहा है।। 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमोद चंद्रवंशी ने मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, ‘रामचरितमानस पर आधारित 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग तैयार की गई है, जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा मिला है।’ उन्होंने इसे बिहार के कलाकारों और युवाओं के लिए गौरव की बात बताया। 240 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार राज्य में कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए करीब 240 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया गया है।

अलग-अलग जिलों में इनका आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए किसी पास या शुल्क की आवश्यकता नहीं है। ‘शुक्र गुलजार’ हर महीने के दूसरे शुक्रवार और ‘शनिवार’ महीने के चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है। इन कार्यक्रमों के जरिए कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

बुजुर्ग कलाकारों के लिए पेंशन योजना मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कल्याण कलाकार पेंशन योजना के जरिए उन कलाकारों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिन्होंने अपना जीवन कला के क्षेत्र में समर्पित किया है।’ उन्होंने बताया, ‘सरकार का उद्देश्य बिहार की कला, संस्कृति और कलाकारों को मजबूत मंच देना और उनकी प्रतिभा को देश-दुनिया तक पहुंचाना है।’

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।