बिहार में लड़की को बैड टच करने वाले का एनकाउंटर:जमुई में भागने के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारी; अब तक 6 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
पुलिस ने नंंदन के बाएं पैर में गोली मारी है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक ही नंदन यादव है। मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें तीन 35 से 40 साल की उम्र के हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं। ADG लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने बताया, ‘नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था.
इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी। इस मामले में कुछ आरोपी नाबालिग भी थे। पुलिस ने जमुई मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।’ सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अरेस्ट इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है। 19 सितंबर को हुई थी बदसलूकी घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे।
लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद ये घटना हुई। बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, छात्रा के साथ हुई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
प्राइवेट पार्ट को किया था टच मड़वा पहाड़ी घूमने गए दोनों स्टूटेंड्स के साथ करीब 1 घंटे तक अभद्रता की गई। इस दौरान दोनों ने भागने के लिए कई बार संघर्ष किया। इस दौरान नंदन यादव छात्रा का पीछा करता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है। वीडियो में आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करता दिखाई देता है। पहले आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ा, इसके बाद वो उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखते हुए गोद में उठा लेता है। ये हरकत देखकर छात्र तुरंत अपन
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा पर बदसलूकी करने वाले नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया। आरोपी को मड़वा पहाड़ी के पास पकड़ा गया, और भागने के दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिससे उसे अस्पताल भेजा गया। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लैंगिक हिंसा और युवा सुरक्षा के मुद्दों को उजागर करती है। यदि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में नारी सुरक्षा की भावना कमजोर हो सकती है, और युवाओं में कानून के प्रति विश्वास घट सकता है।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि जब भी किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा का सामना हो, तो शांतिपूर्ण और कानूनी मार्ग अपनाना सबसे बेहतर है। पुलिस के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाकर और अदालत में मामला दर्ज करके न्याय की जीत सुनिश्चित की जा सकती है। समाज में सहानुभूति और समर्थन की भावना बढ़ाकर हम पीड़ितों को आशा और सुरक्षा का संदेश दे सकते हैं।