राजनीति

बिहार MLC चुनाव के लिए BJP ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिहार MLC चुनाव के लिए BJP ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

Marking : Lead All

बिहार MLC चुनाव के लिए BJP ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

29 सितंबर , पटना(पटना, बिहार) : बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। भाजपा और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे के तहत दोनों दल चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जेडीयू पहले ही अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

भाजपा प्रवक्ता प्रभात मालाकार ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब एनडीए के सभी आठ उम्मीदवार मैदान में हैं और पार्टी गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट: प्रभात मालाकार, प्रवक्ता, भाजपा

Caption : बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।