अपराध

बिहार में शराब तस्करी का 'जेन-Z मॉडल':खूबसूरत मॉडल जैसी लड़की, भाड़े का पति, किराए का बच्चा, क्या शराबबंदी के कारण अपराधी बन रहे जेन-Z

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिहार में शराब तस्करी का 'जेन-Z मॉडल':खूबसूरत मॉडल जैसी लड़की, भाड़े का पति, किराए का बच्चा, क्या शराबबंदी के कारण अपराधी बन रहे जेन-Z

तारीख 4 सितंबर। समय रात करीब 9 बजे। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-1। दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रुकी और कुछ ही सेकेंड में रेल पुलिस के जवान सीधे फर्स्ट क्लास बोगी H-1 की तरफ बढ़ गए। बोगी के अंदर एक लड़की बैठी थी। करीब 5.6 फीट हाइट, गोरा रंग, ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर।

चेहरा ऐसा कि कोई उसे मॉडल, कॉरपोरेट प्रोफेशनल या किसी रईस परिवार की बेटी समझ ले। आसपास बैठे यात्रियों को भी यही लगा कि शायद कोई खास यात्री होगी। लेकिन अगले कुछ मिनट में पूरा मंजर बदल गया। पुलिस उसे लेकर प्लेटफॉर्म पर उतरी। लोगों की उत्सुक निगाहें उस पर टिक गईं। फिर उसकी ट्रॉली बैग खुली और अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें।

जो चेहरा कुछ देर पहले तक आम यात्रियों के लिए सिर्फ एक मुस्कुराती लड़की का था, वह अब शराब तस्करी की नई कहानी कह रही थी। आखिर वो लड़की कौन है, क्या यह शराब तस्करी का जेन-Z मॉडल है, क्या शराबबंदी के कारण बिहार के जेन-Z अपराधी बन रहे?

इन्हीं सवालों के जवाब तलाशेंगे, बूझे की नाही में...। सबसे पहले लड़की की तस्वीर देखिए… यह समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली नेहा झा है। चार बहनों में सबसे छोटी। उम्र करीब 23 साल। पिता किसान और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। नेहा ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।

रेल पुलिस ने नेहा के आठ ब्रीफकेस और दो बैग से करीब 75 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक बोलत की कीमत करीब 2,000 रुपए है। मतलब करीब डेढ़ लाख रुपए की शराब। जीजा जेल में, साली ने संभाली सप्लाई की जिम्मेदारी रेलवे अफसरों के मुताबिक, नेहा बिना टिकट के यात्रा कर रही थी। वह अपनी बड़ी बहन के देवर ईशान के साथ दरभंगा जा रही थी।

नेहा के लुक्स ऐसे थे कि किसी को शक नहीं था कि वह बिना टिकट की होगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को टीप मिली थी कि लंबे-काले घने बाल और गोरी सी खूबसूरत लड़की अपने दोस्त के साथ शराब लेकर दरंभगा जा रही है। उसी टीप के आधार पर पुलिस ने दरभंगा से 38 किलोमीटर पहले फर्स्ट AC बोगी की तलाशी ली और नेहा और उसके साथी ईशान कुमार को गिरफ्तार किया।

सूत्रों के मुताबिक, नेहा की बड़ी बहन का पति फिलहाल शराब तस्करी के केस में ही छपरा जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद शराब नेटवर्क ध्वस्त हो गया था। उस नेटवर्क को खड़ा करने के लिए नेहा आगे आई। उसने जीजा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।