मनोरंजन

बीईएचएल गेट नंबर पांच पर हुआ रक्षाबंधन मिलन एवं मजदूर सम्मान समारोह

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीईएचएल गेट नंबर पांच पर हुआ रक्षाबंधन मिलन एवं मजदूर सम्मान समारोह

भोपाल। मृणालिनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुवार को पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बीईएचएल गेट नंबर पांच पर रक्षाबंधन मिलन एवं मजदूर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मजदूर भाई-बहनों का सम्मान किया गया तथा मिठाई एवं पुस्तकों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य आयोजक एवं संरक्षिका मृणालिनी सिंह सेंगर ने कहा कि मजदूरों की सही आवाज कोई भी यूनियन नहीं उठा पा रही है। अब मजदूरों को यह स्पष्ट होगा कि उनके अधिकारों की लड़ाई कौन लड़ेगा। उन्होंने कहा, “इंसाफ के लिए मजदूरों की लड़ाई अब हम लड़ेंगे।”

कार्यक्रम में मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया। समारोह का संदेश “श्रम का सम्मान—समाज का स्वाभिमान” रहा।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।