देश

बिजली बिल कैंप- 98%शिकायतों का 30 दिन में निस्तारण:हापुड़ में कल होगा समापन, व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर से भी कर सकते हैं संपर्क

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिजली बिल कैंप- 98%शिकायतों का 30 दिन में निस्तारण:हापुड़ में कल होगा समापन, व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर से भी कर सकते हैं संपर्क

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) द्वारा बिजली बिल और विद्युत सेवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे विशेष बिल संशोधन कैंपों का समापन 31 अगस्त को होगा।

डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। पीवीवीएनएल अधिकारियों के अनुसार, इन कैंपों में उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता दी जा रही है और यथासंभव मौके पर ही उनका निस्तारण किया जा रहा है।

अब तक कुल 17,681 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 17,384 का समाधान किया जा चुका है। यह लगभग 98 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को दर्शाता है। ये कैंप खंडीय, उपखंडीय, सहायक अभियंता (वितरण/वाणिज्य) और अधिशासी अभियंता (वितरण/वाणिज्य) कार्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं।

उपभोक्ता यहां बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर संबंधी समस्या, टैरिफ परिवर्तन, मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अपडेट सहित विद्युत सेवाओं से जुड़ी विभिन्न शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इन कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है। उन्होंने एक बार फिर उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे 31 अगस्त तक इन कैंपों का लाभ उठाकर अपनी लंबित विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

जिन उपभोक्ताओं के लिए कैंप में पहुंचना संभव नहीं है, वे 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7859804803 के माध्यम से भी घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।