व्यापार

बिजली कटौती से नहीं भर रही हैं टंकियां, कई वार्डों में सप्लाई ठप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिजली कटौती से नहीं भर रही हैं टंकियां, कई वार्डों में सप्लाई ठप

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ओवरहेड टंकियों के समय पर नहीं भर पाने से नल नहीं खुल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति शहर के कई वार्डों में बनी हुई है। शनिवार-रविवार को भी कई वार्डों में सुबह और शाम में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। निगम इसके पीछे बिजली आपूर्ति ठप पड़ने को बता रही है।

निगम अफसरों का दावा है कि तेज बारिश के दौरान मोहारा फिल्टर प्लांट एरिया में शनिवार रात बिजली बंद रही। इससे ओवरहेड टंकियों को नहीं भरा जा सका। ​इसके चलते सुबह नल नहीं खुले। रविवार सुबह सहदेव नगर, अनुपम नगर, कौरिनभांठा सहित आसपास के वार्डों में नल नहीं खुल सकें। यही स्थिति रविवार शाम में भी बनी रही।

बजरंगपुर नवागांव, ढाबा सहित आसपास के वार्डों में शाम में पानी नहीं आया। बारिश के दौरान आए दिन ऐसी स्थिति बन रही हैं। जिससे पीने के पानी के ​लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश के सीजन में संकट का दौर चल रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।