बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन को आधार से लिंक करने के लिए ई KYC की प्रक्रिया शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 3 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन को आधार से लिंक करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1 सितंबर से ‘मोर बिजली ऐप’ के जरिए फेस रीडिंग और OTP के माध्यम से ऑनलाइन KYC की सुविधा शुरू की गई है।
वहीं, 7 सितंबर से सभी जोन कार्यालयों में थंब इंप्रेशन और OTP के जरिए भी ई-केवाईसी कराई जा सकेगी।बिजली विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जोन कार्यालयों में सुविधा शुरू होने के बाद विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर भी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करेंगे