बिजली उपकेंद्र में तोड़फोड़, 10 लोगों पर FIR दर्ज की

रहली | मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजस्व वसूली अभियान के तहत बिजली बिल बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में रहली RES अंतर्गत ग्राम जूना के एक मोहल्ले में करीब 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया होने पर सप्लाई काट दी।
इसके बाद कुछ लोग जूना विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर उपद्रव करने लगे। फरियादी के अनुसार- लोगों ने उपकेंद्र के गेट के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों द्वारा अंदर आने से रोकने के बावजूद कुछ लोग जबरन गेट फांदकर घुस गए। आरोप है कि इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की तथा पावर ट्रांसफॉर्मर में आग लगाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना डायल 112 और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी।
इसके बाद दूसरे दिन रहली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 10 लोगों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📡 स्रोत: NewsData.io