अपराध

बिजनौर में बेटे को बचाने बाघ से भिड़ा पिता:डंडे से पीटा, तो गुर्राया, फिर जंगल की ओर भागा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिजनौर में बेटे को बचाने बाघ से भिड़ा पिता:डंडे से पीटा, तो गुर्राया, फिर जंगल की ओर भागा

मंडावली थाना क्षेत्र के गुढा पंचायत के सहानपुर रेंज में एक बाघ ने पशु चराने गए व्यक्ति पर हमला कर दिया। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में पशुपालक रफी घायल हो गए। उनके पिता ने बहादुरी दिखाते हुए डंडे से बाघ पर हमला कर अपने बेटे की जान बचाई। 33 वर्षीय स्वामी रफी पुत्र गुलाम नबी अपने पशुओं को मोथला उर्फ नीम वाली वन क्षेत्र में चराने ले जा रहे थे। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। रफी के पिता ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बाघ को डंडे से मारा, जिससे बाघ गुर्राता हुआ वन क्षेत्र की ओर भाग गया। रफी के हाथ और कंधे पर बाघ के पंजों के निशान हैं। घायल रफी ने बताया कि अगर उनके पिता साथ न होते तो उनकी जान चली जाती। ग्रामीणों के अनुसार, यह बाघ पिछले काफी समय से डेरों के आसपास घूमता रहता है। इसने पहले भी कई पशुओं को अपना निवाला बनाया है। आज सुबह पशु चराने जाते समय इसने रफी पर हमला किया। घायल रफी को ग्राम प्रधान पति नरवेल सिंह ने समीप के सरकारी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। घटना की सूचना सहानपुर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी गई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास कुमार और वन दरोगा मोहित कुमार मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा बरतने की सलाह दी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।