राजनीति

बिजनौर एसपी अभिषेक झा का तबादला:कृष्ण कुमार बिश्नोई बने जिले के नए पुलिस अधीक्षक, पहले संभल में थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिजनौर एसपी अभिषेक झा का तबादला:कृष्ण कुमार बिश्नोई बने जिले के नए पुलिस अधीक्षक, पहले संभल में थे

उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा का तबादला गोंडा कर दिया गया है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। एसपी अभिषेक झा पिछले दो साल से बिजनौर जिले की कमान संभाल रहे थे।

उन्हें अब गोंडा जिले का एसपी बनाया गया है। अभिषेक झा 14 जुलाई 2024 को शामली जिले से बिजनौर आए थे और तब से वे यहां पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।