बिजनौर में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिजनौर में स्वाइन फ्लू का पहला मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चांदपुर की रहने वाली 49 वर्षीय महिला की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्हें तेज बुखार, खांसी और पेट दर्द की शिकायत हुई। जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग महिला की स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरी सावधानियां बरत रहा है।