विदेश

बिजनौर में दो युवकों से 1.20 लाख की ठगी:रूस में नौकरी का झांसा देकर फर्जी वीजा थमाए, पासपोर्ट भी रख लिए, रुपये मांगने पर दी धमकी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिजनौर में दो युवकों से 1.20 लाख की ठगी:रूस में नौकरी का झांसा देकर फर्जी वीजा थमाए, पासपोर्ट भी रख लिए, रुपये मांगने पर दी धमकी

रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिजनौर के दो युवकों से 1.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने दोनों युवकों से रुपये लेने के साथ उनके मूल पासपोर्ट भी रख लिए। तय समय पर विदेश नहीं भेजा तो उन्हें फर्जी वीजा थमा दिए। रुपये और पासपोर्ट वापस मांगने पर टालमटोल की और धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर अफजलगढ़ पुलिस ने आरोपी नाजिम अली को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि जिक्रीवाला निवासी नाजिम अली पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने के आरोप हैं। मोहम्मद जुल्फकार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि नाजिम ने उसे और उसके दोस्त मोहम्मद फैसल को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

इसके बदले दोनों से कुल 1.20 लाख रुपये और उनके मूल पासपोर्ट ले लिए। विदेश नहीं भेजा तो थमा दिए फर्जी वीजा शिकायत के अनुसार, तय समय बीतने के बाद भी दोनों युवकों को रूस नहीं भेजा गया। इस पर नाजिम ने उन्हें फर्जी वीजा भेज दिए। युवकों ने रुपये और पासपोर्ट वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।

आरोप है कि उसने दोनों को धमकी भी दी। इसके बाद युवकों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए अफजलगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ठगी की रकम से मकान बनाने का दावा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी से मिले रुपये उसने मकान बनाने में खर्च कर दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।

एसपी ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील एसपी ग्रामीण गौतम राय ने लोगों से अपील की कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी एजेंट को रुपये देने से पहले उसके दस्तावेजों और विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस तरह की ठगी हुई है तो वह पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए, ताकि मामले में कार्रवाई की जा सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।