बीजापुर में 156 पर कार्यवाही , 20 से अधिक राशि जप्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग - पुलिस की दबिश 20 लाख जप्त 156 लोग पकड़ाए
एंकर - बीजापुर जिले के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में लाखों रुपये का अवैध जुआ संचालित किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 156 लोगों को पकड़ा है। मौके से 20 लाख रुपये से अधिक नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। वहीं, दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।
वीओ - मामला थाना भद्राकाली क्षेत्र के ग्राम रैगुड़ा जंगल का है, जहां मुर्गा लड़ाई की आड़ में रुपये-पैसों का दांव लगाकर बड़े पैमाने पर जुआ खिलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
इस दौरान मौके से 156 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 और 13 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं। जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बाइट - राहुल बंसल एएसपी बीजापुर
के संतोष कुमार बीजापुर