अपराध

बीजापुर जिले में नक्सली डंप बरामद

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीजापुर जिले में नक्सली डंप बरामद

बीजापुर, 30 अगस्त 2026 बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध नक्सली सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल में घेराबंदी कर बोगम लखमू पिता पाण्डू (39 वर्ष), निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में काम करने और नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री को छिपाने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।