राज्य

बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, ‘बाघ रथ’ गांव-गांव पहुंचकर देगा संरक्षण का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, ‘बाघ रथ’ गांव-गांव पहुंचकर देगा संरक्षण का संदेश

बीजापुर। जिले में वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता के संदेश के साथ वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ हुआ। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा तैयार किए गए ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाघ रथ वनांचल के गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बाघों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जंगल और वन्यप्राणी हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल वन विभाग की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाघ रथ जिले के वनांचल क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता के महत्व और मानव-वन्यजीवों के बीच संतुलित सह-अस्तित्व का संदेश देगा।

मंत्री ने बीजापुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साल के अंत तक इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा भी की। इसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इको-टूरिज्म के विस्तार से स्थानीय युवाओं को गाइड, होम-स्टे, परिवहन सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय आजीविका को साथ लेकर आगे बढ़ने की यह पहल बीजापुर की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

बाइट- केदार कश्यप, वन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।