बीजेपी-कांग्रेस कल जारी कर सकती लिस्ट:सूची से पहले टिकट मिलने वालों के पास जाएगा कॉल
सीकर में निकाय चुनाव को लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा ने सूची जारी नहीं की है। हालांकि कांग्रेस पार्टी में नगर परिषद सीकर के निवर्तमान सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो शनिवार को कांग्रेस पार्टी से नामांकन करेंगे। इससे पहले रैली के रूप में वह नामांकन करने के लिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर उनके पोस्टर सामने आ रहे है।
बता दें कि जीवण खां और उनकी पत्नी ने वार्ड 15 और 16 से आवेदन किया हुआ है। सीकर में 29 और 31 को ही नामांकन जमा होंगे। 31 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है। हालांकि कोई उम्मीदवार यदि अपने नामांकन-पत्र की जांच करवाना चाहता है तो वह रविवार को भी जांच करवाने के लिए आ सकता है।
सीकर में बगावत के डर के चलते कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने कोई भी सूची जारी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टी शनिवार दोपहर या दोपहर बाद सूची जारी करेगी। हालांकि कल से टिकट मिलने वाले प्रत्याशियों को दोनों पार्टियों से कॉल करके नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए कह दिया जाएगा।
कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही टिकट लेने वालों की संख्या काफी है लेकिन सूची जारी नहीं होने के चलते किसी ने भी आवेदन नहीं किया। इसी का नतीजा रहा कि सीकर में नामांकन के पहले दिन मात्र पांच ही आवेदन जमा हुए।
📡 स्रोत: NewsData.io