बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा की:TMC से आईं कोयल मल्लिक, उत्तराखंड के दिनेश आर्य को टिकट; राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलन कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को टिकट दिया है। कोयल पहले TMC में थीं। राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं।
16 अक्टूबर को वोटिंग और काउंटिंग कराई जाएगी। राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जिनमें 242 सीटें भरी हुई हैं और 3 खाली हैं। मौजूदा पार्टी स्थिति में BJP के पास 116 सांसद हैं। कोयल मल्लिक TMC से भाजपा में आईं कोयल मल्लिक: बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से की थी और वे टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं। बाद में टीएमसी और सांसद पद से इस्तीफा देकर वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। दिनेश आर्य: उत्तराखंड भाजपा के एक सक्रिय और जमीनी स्तर के नेता हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
12 में से 10 सीटों पर भाजपा की जीत तय उत्तर प्रदेश: BJP 8 सीटें, सपा 2 सीटें जीत सकती है उत्तर प्रदेश से जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। इनके अलावा BJP नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।
सपा नेता राम गोपाल यादव और BSP के इकलौते राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। यह सीट सपा के पास जाने की पूरी संभावना है। बंगाल: 1 सीट का फायदा होगा राज्यसभा में BJP की एक सीट बढ़ने की संभावना है। यह सीट TMC में रहीं कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने से पहले सदन में भेजा था।
जुलाई 2026 में खाली हुई तीन TMC सीटों के उपचुनाव के बाद BJP के 3 नए सदस्य चुने गए, जिससे बंगाल से BJP सांसदों की संख्या 5 हो गई। उत्तराखंड: मौजूदा सीट BJP के पास, बरकरार रहेगी उत्तराखंड में BJP सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल ख
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar