राजनीति

बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से हासिरानी रथ आज नामांकन दाखिल करेंगी.

वह मई में हत्या किए गए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं.

नामांकन के दौरान शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

चुनाव आयोग की ओर से नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान की घोषणा के बाद हासिरानी रथ का नाम भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में सबसे आगे चल रहा था.

पांच बार पंचायत चुनाव जीत चुकी हैं हासिरानी

हासिरानी रथ पांच बार पंचायत और पंचायत समिति का चुनाव जीत चुकी हैं.

इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है तो वह उसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करेंगी.

हासिरानी ने इस दौरान कहा था कि बड़े बेटे चंद्रनाथ रथ के निधन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उनके परिवार के अभिभावक की तरह खड़े रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर शुभेंदु अधिकारी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो वह पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगी.

हासिरानी ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में अब जितना भी समय बचा है, वह नंदीग्राम की सेवा के लिए समर्पित करना चाहती हैं और आखिरी सांस तक क्षेत्र के लिए काम करेंगी.

मई में हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

चंद्रनाथ रथ की मई में मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

घटना उस समय हुई थी, जब शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने में सिर्फ दो दिन बाकी थे. घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी चंद्रनाथ के परिवार से मिलने पहुंचे थे.

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि वह आगे उनके घर के अभिभावक की भूमिका निभाएंगे. इसके बाद से शुभेंदु और रथ परिवार के बीच करीबी संबंध बने हुए हैं.

शुभेंदु के भाई बोले- रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे

कांथी से सांसद और शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने कहा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए शहीरानी रथ नामक उम्मीदवार को नामांकित किया है, जो कि मई में हत्याकांड में मारे गए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की माँ हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ दर्शाता है, जहाँ एक विवादास्पद परिवार को चुनावी मंच पर रखा गया है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि मतदाता इस उम्मीदवार के चुनावी दावों और पूर्व घटनाओं के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी मतद

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।