व्यापार

बीजेपी विधायक का वॉट्सऐप हैक, परिचित से रुपए मांगे:कहा- UPI काम नहीं कर रहा है, 2 घंटे में पैसे लौटा दूंगा; MLA को अपील जारी करनी पड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीजेपी विधायक का वॉट्सऐप हैक, परिचित से रुपए मांगे:कहा- UPI काम नहीं कर रहा है, 2 घंटे में पैसे लौटा दूंगा; MLA को अपील जारी करनी पड़ी

झुंझुनूं बीजेपी विधायक राजेंद्र भांबू का वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने विधायक के परिचितों को मैसेज भेजकर 45 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा। मैसेज में UPI काम नहीं करने और तत्काल रुपयों की जरूरत होने की बात कही गई। साथ ही रकम 2 घंटे में वापस लौटाने का भरोसा दिया गया।

मामला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे का है। विधायक भांबू के नंबर से अचानक कई लोगों के पास रुपए मांगने वाले मैसेज पहुंचने लगे। इसके बाद परिचितों ने विधायक से संपर्क किया, तब अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई। विधायक की पहचान का सहारा लेकर मांगी रकम हैकर पहले विधायक के परिचितों को मैसेज करता और सामने वाला व्यक्ति विधायक समझकर जवाब देता।

इसके बाद मदद के नाम पर रुपए मांगे जाते। एक चैट में हैकर ने लिखा- ‘हाय !

एक छोटी सी हेल्प चाहिए थी।’ सामने वाले ने जवाब दिया- ‘यस सर, आदेश करें।’ इसके बाद हैकर ने UPI काम नहीं करने की बात कहते हुए 45 हजार रुपए मांगे और कहा कि रकम 2 घंटे में वापस कर देगा। इसके बाद 9161026948 नंबर भेजकर इस पर रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया। दूसरी चैट में भी इसी तरह मांगे रुपए दूसरी चैट में भी लगभग इसी तरीके से बातचीत की गई।

हैकर ने पहले UPI काम नहीं करने की बात कही। इसके बाद 45 हजार रुपए की जरूरत बताते हुए 2 घंटे में रकम वापस करने का भरोसा दिया। सामने वाले व्यक्ति ने G-Pay या Phone-Pay नंबर पूछा तो जवाब में वही 9161026948 नंबर भेजा गया। विधायक की अपील- पैसे ट्रांसफर न करें मामला सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि उनके नंबर से यदि कोई व्यक्ति रुपए की मांग करता है तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर नहीं करें। साथ ही संदिग्ध मैसेज या लिंक का जवाब नहीं देने की अपील की। विधायक ने लोगों से कहा कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश पर OTP, UPI PIN, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।

उन्होंने बताया कि उनके नंबर से कितने लोगों को मैसेज भेजे गए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।