देश

बीकानेर की बेटी का कमाल, ऊंटनी के दूध, हल्दी और फलों से बना रही अनोखे साबुन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीकानेर की बेटी का कमाल, ऊंटनी के दूध, हल्दी और फलों से बना रही अनोखे साबुन

बदलते दौर में जहां बाजार केमिकल युक्त साबुनों से भरा है, वहीं बीकानेर की हिमांशी जैन ने पारंपरिक तरीके से प्राकृतिक साबुन बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है. वे ऊंटनी, गाय और बकरी के दूध के साथ हल्दी, कॉफी, फलों और सब्जियों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से साबुन तैयार करती हैं.

एक साबुन बनाने में शुरुआती प्रक्रिया 5 से 6 घंटे की होती है, लेकिन इसे पूरी तरह तैयार होने में करीब डेढ़ महीने का समय लगता है. शौक के तौर पर शुरू हुआ यह काम आज सफल व्यवसाय बन चुका है और उनके उत्पाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर में पहुंच रहे हैं.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।