राज्य

बीकानेर BSF मुख्यालय में कैंसर जागरूकता और निशुल्क डेंटल मेडिकल कैंप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीकानेर BSF मुख्यालय में कैंसर जागरूकता और निशुल्क डेंटल मेडिकल कैंप

बीकानेर BSF मुख्यालय में जवानों और उनके परिवारों के लिए कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 250 जवानों और परिजनों ने लाभ उठाया। विशेषज्ञों ने कैंसर से बचाव, दांतों की देखभाल और बीमारियों से बचने के उपाय बताए।

बीकानेर, 15 अक्टूबर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बीकानेर सेक्टर मुख्यालय में जवानों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उपमहानिरीक्षक श्री अजय लूथरा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में करीब 250 जवानों और उनके परिजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में BSF मुख्यालय बीकानेर और 179वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों तथा जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का आयोजन कमांडेंट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्रा कुमार गोदारा और उनकी टीम के साथ जीवन रक्षा हॉस्पिटल, बीकानेर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से किया गया।

इस दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल रॉय ने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए बीमारी के लक्षणों, समय पर जांच और बचाव के महत्व की जानकारी दी। वहीं, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम रॉय ने शिविर में पहुंचे जवानों और उनके परिजनों की निशुल्क दंत जांच की। उन्होंने दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों से बचाव तथा बेहतर मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के उपाय भी बताए।

शिविर के आयोजन में क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के कमांडेंट प्रशासन नवीन मोहन शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पहल का उद्देश्य BSF जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।