अपराध

बीकानेर में ‘फोन डाउन, पेज अप’ ने जगाया पढ़ने का जुनून

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीकानेर में ‘फोन डाउन, पेज अप’ ने जगाया पढ़ने का जुनून

बीकानेर,27 सितंबर। मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किताबों से जुड़ने और पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार सुबह बीकानेर के गांधी पार्क में ‘Phone Down, Page Up’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकानेर बुक क्लब एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस Silent Reading Session में जिला कलेक्टर निशांत जैन, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सहभागिता की। खास बात यह रही कि नई पीढ़ी और जेन-जी के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

सुबह 7 से 9 बजे तक चले इस आयोजन में लोग अपनी पसंद की किताबें लेकर पहुंचे और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर शांत वातावरण में पढ़ने का आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य किताबों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने और युवाओं को स्क्रीन से कुछ समय निकालकर पढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किताब कोई भी हो, व्यक्ति को उसे पढ़ने के लिए समय जरूर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किताब पढ़ना केवल जानकारी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने भीतर एक अलग दुनिया को जानने और अनुभव करने का अवसर भी है। उन्होंने साहित्य के उदाहरण देते हुए कहा कि दुष्यंत कुमार, राकेश मोहन और आचार्य चतुरसेन जैसे लेखकों को पढ़ना अपने आप में एक अलग अनुभव देता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी रुचि के अनुरूप किताब चुनकर उसके लिए समय निकालना चाहिए।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि रीडिंग व्यक्ति को कई तरह के तनाव और व्यस्तताओं से दूर करती है। आज जब मोबाइल जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, ऐसे समय में जरूरी है कि इंसान कुछ समय मोबाइल से दूरी बनाकर किताब पढ़ने में लगाए। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ युवाओं, बच्चों और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी ने इसे खास बनाया। ‘Bring your book, Find your space, Start Reading’ की भावना के साथ आयोजित इस पहल ने यह संदेश दिया कि किताब और पढ़ने की आदत आज भी उतनी ही प्रासंगिक है-बस जरूरत है कि हम मोबाइल को कुछ देर नीचे रखें और किताब के पन्ने खोलें।

बाइट निशांत जैन जिला कलेक्टर बीकानेर बाइट मृदुल कच्छावा जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर

बाइट कृतिका रांका बुक रीडर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह कार्यक्रम ‘Phone Down, Page Up’ कहलाता है, जिसमें मोबाइल स्क्रीन को बंद करके किताबें पढ़ने का अभ्यास कराया गया। बीकानेर के गांधी पार्क में आयोजित यह Silent Reading Session, बीकानेर बुक क्लब और विकास प्राधिकरण के सहयोग से हुआ। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल डिटॉक्स के साथ साक्षरता और पठन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के युवा और वयस्कों में मोबाइल उपयोग का अत्यधिक स्तर है, जिससे पढ़ने की आदत घट रही है। इस कार्यक्रम से जनता में पठन के प्रति रुचि जागेगी, जिससे ज्ञा

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

फोन की चमक को एक पन्ने पर मोड़ना, बीकानेर के इस कार्यक्रम ने दिखाया कि ज्ञान की खोज से समाज में शांति और समृद्धि की रोशनी फैलती है। जब हम डिजिटल दुनिया से थोड़ी दूरी बनाकर किताबों के पन्नों में डूबते हैं, तो न केवल व्यक्तिगत बुद्धि बढ़ती है, बल्कि सामूहिक चेतना भी सशक्त होती है। आइए, इस प्रेरणा को अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाकर, समाज को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।