बीकानेर में नारी शक्ति सम्मेलन का प्रसारण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीकानेर के रवींद्र रंगमंच पर जयपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का सीधा प्रसारण किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को करीब 43 लाख रुपये के ऋण चेक बांटे गए और ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखाई गई।
बीकानेर, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का शनिवार को बीकानेर के रवींद्र रंगमंच पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों को करीब 43 लाख रुपये के ऋण के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।