खेल

Bikaner News: सोलर कंपनियों से करोड़ों की वसूली का खेल, जांच के घेरे में 2 IPS-1 IAS समेत 7 अफसर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bikaner News: सोलर कंपनियों से करोड़ों की वसूली का खेल, जांच के घेरे में 2 IPS-1 IAS समेत 7 अफसर

Bikaner Solar Company Recovery Case: बीकानेर में सोलर कंपनियों से कथित करोड़ों रुपये की वसूली और पुलिस-खेजड़ी माफिया की मिलीभगत से जुड़े मामले की सरकार ने जांच शुरू करवाई है. गोपनीय शिकायत में पूगल थाने के पूर्व सीआई पवन सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

शिकायत के अनुसार उनके भाई की कंपनी से करीब 40 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है. इसके अलावा दो आईपीएस, एक आईएएस और चार आरपीएस अधिकारियों के नाम भी शिकायत में जुड़े होने का दावा किया गया है. मामले की जांच एडीजी सतर्कता कर रहे हैं.

जांच में कथित वसूली, वित्तीय लेनदेन और अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।