बीकानेर पहुंचे बेनीवाल, पंचायत चुनाव में आरएलपी को बताया तीसरी ताकत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर बात की। युवाओं और महिलाओं को अधिक मौका देने की बात कही, कांग्रेस-बीजेपी पर भी साधा निशाना।
30 सितम्बर, बीकानेर। पंचायत राज चुनाव की तैयारियों के बीच आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल बीकानेर पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आरएलपी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी दानाराम घिंटाला के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनीवाल ने आगामी पंचायत राज चुनाव में आरएलपी को राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का दावा किया।
इंडिया अलायंस को लेकर बेनीवाल ने कहा कि गठबंधन में 15 से ज्यादा सीटों वाले दलों को ही अहमियत मिलती है और छोटी पार्टियों को जरूरी नहीं समझा जाता। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुद्दा सही है, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि इसकी कमान केवल उसके हाथ में रहे। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इंडिया अलायंस को कमजोर किया है।
ईडी और गिरफ्तारियों के मुद्दे पर भी बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक मौका देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखा जाएगा।
बेनीवाल ने दावा किया कि जिला परिषद के करीब 40 वार्डों में से 35 से 36 वार्डों में आरएलपी सीधी फाइट में है। मुस्लिम वोट को लेकर भी उन्होंने बड़ा राजनीतिक दावा किया। बेनीवाल ने कहा कि यदि मुस्लिम समाज कांग्रेस से अलग होकर आरएलपी के साथ आता है तो राजस्थान में पार्टी 125 सीटें जीतने की स्थिति में पहुंच सकती है। बीकानेर का जिक्र करते हुए बेनीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर मिलकर मुस्लिम प्रत्याशी को हराने का आरोप भी लगाया। हालांकि ये दावे और आरोप बेनीवाल के बयान पर आधारित हैं।
बाइट: हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सुप्रीमो