बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में एनसीसी नेवल विंग का 12 दिवसीय सेलिंग अभियान जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश): बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में इन दिनों एनसीसी नेवल विंग का 12 दिवसीय सेलिंग अभियान जारी है जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के 70 कैडेट वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। एनसीसी नौ सेना विंग द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित वार्षिक अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता सबसे उद्यमशील नौ सैनिक इकाई शीर्षक से आयोजित की जाती है जिसमें देश भर की नौ सैनिक इकाइयां नौकायन, सिगनलिंग, बोट पुलिंग और ड्रिल जैसे साहसिक व व्यावसायिक परीक्षणों में भाग लेती हैं।
इसी के तहत हिमाचल प्रदेश की एकमात्र एनसीसी नेवल यूनिट बिलासपुर में इन दिनों नॉर्थ डायरेक्ट्रेट के 4 राज्यों का सेलिंग अभियान आयोजित कर रही है। इस 12 दिवसीय सेलिंग अभियान का आयोजन 19 सितंबर तक गोविंद सागर जलाशय में किया जा रहा है जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के 70 कैडेट होंगे शामिल हुए हैं।
इनमें हिमाचल प्रदेश के 33 कैडेट शामिल हैं। इस अभियान में कैडेट्स करीब 300 से 350 किमी की दूरी नौका द्वारा तय कर रहे हैं जिसमें रोजाना अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के अलावा खुद को अनुशासन में लाने के उद्देश्य भाग लेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में एनसीसी नेवल विंग का 12‑दिवसीय सेलिंग अभियान चल रहा है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के 70 कैडेट वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम एनसीसी नौ सेना विंग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित वार्षिक अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता का हिस्सा है, जो युवा सैनिकों की शारीरिक, मानसिक और टीमवर्क क्षमताओं को निखारने के लिए है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व गुण, अनुशासन और समुद्री कौशल विकसित होते हैं, जिससे देश की रक्ष