बिलासपुर जिले में शेर के हमले से 1 युवक की मौत

बिलासपुर जिले में तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा में शेर के हमले से एक युवक की मौत हो गई। मृतक जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट क्षेत्र में बांस करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान अचानक शेर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।