देश

आज बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 18, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में मॉनसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश का क्रम जारी है। सिरमौर जिला में लगातार हो रही बारिश से गिरी जटोन बांध में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते बांध से सुबह से पानी छोड़ा जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदी के साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है। प्रदेश में भारी वर्षा से हुए भूस्खलन के कारण विभिन्न स्थानों पर 105 सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरूद्व हैं, जबकि 36 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज राज्य के चार ज़िलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।