बिलासपुर-पेंड्रा रोड तीसरी और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय मंत्रिमडंल ने कुल दस हज़ार सात सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इन परियोजनाओं में बिलासपुर से पेंड्रा रोड तीसरी लाइन, कटनी से पेंड्रा रोड चौथी लाइन और खड़गपुर से झारसुगुड़ा चौथी लाइन शामिल हैं। मंत्रिमडंल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लाइन की क्षमता बढ़ने से आवाजाही में सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे की संचालन क्षमता और सेवा की विश्वसनीयता बेहतर होगी।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और मध्यप्रदेश के चौदह जिलों में लगभग छह सौ छप्पन किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। इससे करीब छप्पन लाख की आबादी वाले चार हजार सात सौ नब्बे गांवों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।