बिलासपुर-येलहनका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई गई हरी झंडी

बिलासपुर, 26 अगस्त 2026 केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर- येलहनका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के नियमित संचालन से बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।
यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर दो बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम सात बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को रात साढ़े नौ बजे यलहंका से रवाना होगी। यह टेªन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंतकल सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।