राजनीति

बीमार नवविवाहिता को डोली में लेकर 6 किलोमीटर चला परिवार:छिंदवाड़ा में तीन उफनती नदियां पारकर पहुंचाया अस्पताल, सड़क नहीं होने से नहीं पहुंची एंबुलेंस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीमार नवविवाहिता को डोली में लेकर 6 किलोमीटर चला परिवार:छिंदवाड़ा में तीन उफनती नदियां पारकर पहुंचाया अस्पताल, सड़क नहीं होने से नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के पील्हावाड़ी गांव में सड़क नहीं होने के कारण परिवार के लोग बीमार महिला को डोली पर टांग कर 6 किलोमीटर चले। के जुन्नारदेव विकासखंड के गांव में शनिवार को पेट में तेज दर्द से परेशान 22 वर्षीय नवविवाहिता को स्वजन कच्चे और पथरीले रास्ते से पैदल तीन नदियां पार कराकर ले गए। इसके बाद निजी वाहन से परिवार करीब 13 किमी दूर दमुआ पहुंचा।

पील्हावाड़ी से दमुआ तक का यह सफर पूरा करने में करीब छह घंटे लगे। इसका वीडियो अब सामने आया है। लाठी में साड़ी बांधकर बनाई डोली पील्हावाड़ी निवासी कड्‌डे ढ़ीकू (22), पत्नी राजू ढ़ीकू को शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। गांव से सड़क मार्ग नहीं होने के कारण उसे अस्पताल ले जाना आसान नहीं था।

ऐसे में स्वजन ने लाठी में साड़ी बांधी और उसके ऊपर गद्दा रखकर अस्थायी डोली तैयार की। दो नदियां पार कीं, तीसरी में बढ़ा पानी ससुर मन्नू ढ़ीकू ने गांव के चैतराम भोपा, बारेलाल भोपा, हीरो दर्शमा और सुकर लाल ढ़ीकू के साथ सुबह करीब 10 बजे पैदल सफर शुरू किया। पील्हावाड़ी से झालमऊ के बीच डोबरी डोह और दानी घाट नदी को पार कर लिया गया।

झालमऊ के पास रिंदों नदी में पानी ज्यादा होने से सीधा रास्ता बंद था। इसके बाद ग्रामीणों ने पहाड़ के किनारे बनी पथरीली जंगल की पगडंडी से रास्ता तय किया। लंबा चक्कर काटकर वे कट्टा (बिचबेहरी) पहुंचे। कट्टा पहुंचने के बाद स्वजन ने निजी खर्च पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद गोरखघाट के रास्ते नवविवाहिता को करीब 13 किमी दूर दमुआ ले जाया गया।

निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज दमुआ पहुंचने के बाद नवविवाहिता को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। सामने आए वीडियो में ग्रामीण महिला को डोली में बैठाकर नदी पार कराते नजर आ रहे हैं। विधायक बोले- सड़क के लिए प्रयास जारी मामले को लेकर जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और पील्हावाड़ी तक सड़क बनवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार क्षेत्र के साथ सौतेला रवैया अपना रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर छिंदवाड़ा के पील्हावाड़ी गांव में सड़क न होने के कारण बीमार नवविवाहिता को डोली पर 6 किलोमीटर चलाकर अस्पताल पहुँचाने के संघर्ष को दर्शाती है। यह विषय ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और बुनियादी ढांचे की कमी पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे अविकसित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सहायता तक पहुँच मुश्किल हो जाती है, जिससे समय पर उपचार में देरी होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि यह ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता को उजागर करता है और

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।