राज्य

एक बीमारी, एक दिन में पिता-पुत्र की सर्जरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एक बीमारी, एक दिन में पिता-पुत्र की सर्जरी

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पिता और पुत्र की नाक बंद रहने की समान समस्या का एक ही दिन ऑपरेशन किया गया। दोनों की नाक की हड्डी और टर्बिनेट बढ़े हुए थे, सर्जरी के बाद सांस लेने में हो रही रुकावट दूर हो गई।

जयपुर, 3 अक्टूबर। बगरू निवासी पिता-पुत्र की नाक बंद रहने की समान समस्या का सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभाग में एक ही दिन ऑपरेशन किया गया। 49 वर्षीय रामबाबू प्रजापति और उनके 22 वर्षीय पुत्र लोकेश लंबे समय से सांस लेने में रुकावट की समस्या से परेशान थे।

दोनों ने एसएमएस अस्पताल के ईएनटी विभाग में वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल से जांच कराई। जांच में दोनों के नाक की हड्डी और टर्बिनेट बढ़े हुए पाए गए। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर सर्जरी करने का निर्णय लिया।

अस्पताल में पिता और पुत्र दोनों का एक ही दिन ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद दोनों की हालत ठीक है और सांस लेने में हो रही रुकावट दूर हो गई है। एक ही बीमारी से पीड़ित पिता-पुत्र की एक ही दिन और एक ही विभाग में सर्जरी का यह मामला अस्पताल में चर्चा का विषय रहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।