बीना जंक्शन पर 60 दिन का मेगा ब्लॉक, 344 ट्रेनें प्रभावित, पर इस काम के बाद दोगुनी हो जाएगी ट्रेनों की रफ्तार

Sagar News: बुंदेलखंड के रेलवे जंक्शन बीना में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 60 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है. इससे करीब 344 ट्रेनें प्रभावित होंगी और 16 महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी. हालांकि, इस काम के बाद स्टेशन यार्ड में ट्रेनों की रफ्तार 15 से बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP