राजनीति

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 17 मदरसे सील-बीस का संचालन बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 17 मदरसे सील-बीस का संचालन बंद

06 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश में निर्धारित मान्यता व शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन भी बंद कराया गया है।

इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। देहरादून में तीन मदरसों के संचालन को बंद करने के संबंध में कार्रवाई की गई है। वहीं नैनीताल के हल्द्वानी में गौजाजाली और इंदिरा नगर, बनभूलपुरा में संचालित बिना मान्यता प्राप्त मदरसे को भी सील किया गया है।

हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट ए.बी. वाजपेयी ने बताया कि संबंधित मदरसा प्रबंधकों को मान्यता से जुड़े आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि बच्चों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर संचालित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

संलग्नः फोटो (कैप्शन_बिना मान्यता के संचालित मदरसों पर कार्रवाई जारी)

फाइल फोटो- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।